📅 Published on: June 24, 2025
Kapilvastupost
आज दिनांक 24 जून 2025 को ऑल इंडिया मजलिस-इत्तेहादुल-मुस्लिमीन (AIMIM) सिद्धार्थनगर इकाई की ओर से डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र के तीगड़िया बंगवा में नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष शम्स तबरेज ने की, वहीं मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के प्रदेश महासचिव मोहम्मद सलमान मालिक और जिलाध्यक्ष निशात अली मौजूद रहे।
सभा को संबोधित करते हुए मोहम्मद सलमान मालिक ने कहा कि डुमरियागंज की आवाम को अब लोडर नहीं, बल्कि अपने बीच से लीडर तैयार करना होगा। उन्होंने कहा कि जो लोग आज खुद को नेता बताते हैं, असल में वह अपनी-अपनी पार्टियों के लोडर हैं, जो सिर्फ अपने मुखिया के इशारे पर काम करते हैं। इसलिए अगर डुमरियागंज की अवाम अपनी समस्याओं का समाधान चाहती है तो उसे अपनी नेतृत्व क्षमता को मज़बूत कर अपने बीच से ही सच्चा प्रतिनिधि खड़ा करना होगा, जो सड़कों से लेकर विधानसभा तक जनता की आवाज़ बुलंद कर सके।
इस दौरान जिलाध्यक्ष निशात अली ने भी पार्टी की विचारधारा को मजबूत करने और संगठन विस्तार पर जोर दिया। उन्होंने आगामी जिला पंचायत चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मज़बूत करना ही जीत की कुंजी है।
सभा में जिला महासचिव रिजवान जाफरुल्लाह और कारी तय्यब आज़ाद ने भी पार्टी की नीतियों को जनता के सामने रखा और संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। सभा में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।