बसपा की सरकार बनने पर होगा गरीबों का उत्थान- इन्द्रजीत

महेंद्र कुमार गौतम

बांसी सिद्धार्थ नगर

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री बहन कु मायावती जी के दिशा-निर्देश पर बूथ करो मजबूत अभियान चलाया जा रहा है कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर बसपा सरकार द्वारा किए गए कार्यों को जनता तक पहुंचाने का काम करें।

उक्त बातें डूमरिया गंज विधानसभा के खुन खुन चौराहा पर बूथ गठन के दौरान बसपा विधानसभा प्रभारी इन्द्रजीत गौतम ने कहा कि बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर के सपनों को साकार करने के लिए समतामूलक समाज की संस्थापना करने वाली सरकार बनाने के लिए 2027 में बहुजन समाज पार्टी की सरकार बनाना है।

इस दौरान प्रिन्स अम्बेडकर ने कहा कि भाजपा सरकार में मंहगाई चरम सीमा पर है लूट डकैती आम बात है कानून नाम की कोई चीज नहीं है जनता पांचवीं बार बहन को मुख्यमंत्री बनाने का मन बना लिया है
बूथ गठन के दौरान नगर अध्यक्ष अशोक कुमार बौद्ध श्री राम बाबू सेक्टर अध्यक्ष आलोक कुमार गौतम विजयपाल कन्नौजिया डॉ शीश कुमार अम्बेडकर अवधराम सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।