📅 Published on: June 29, 2025
गुरु जी की कलम से
बढ़नी सिद्धार्थनगर
आगामी पर्व मौहर्रम और सावन मास को लेकर स्थानीय पुलिस चौकी पर रविवार को स्थानीय पुलिस चौकी परशांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सीओ शोहरतगढ़ सुजीत राय उपस्थिति मे की गई। जिस aमेंनगर के संभ्रांत नागरिकों, धर्मगुरुओं, गणमान्य व्यक्तियों व प्रशासनिक अधिकारियों ने हिस्सा लिया।
बैठक में दोनों ही पर्वों के शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न होने के लिए जरूरी दिशा-निर्देशों और व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई।
पुलिस प्रशासन ने जनता से आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की और असामाजिक तत्वों पर सख्त निगरानी रखने की बात कही। सीओ ने कहा कि “सभी धार्मिक आयोजन परंपरा के अनुसार हों, लेकिन किसी की भावना आहत न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।
अगर किसी को कोई समस्या हो, तो वह सीधे प्रशासन से संपर्क करे। धार्मिक आयोजनों के रूट, समय सीमा, डीजे के प्रयोग, साफ-सफाई, बिजली, पानी आदि विषयों पर भी वार्ता हुई।
इस दौरान एसएसबी सहायक कमाडेंट संजय केपी, ढेबरुआ थाना प्रभारी गौरव सिंह, तहसीलदार, एसडीओ, चौकी प्रभारी अनिरुद्ध सिंह, सभासद सतीश शर्मा, सुबाष विश्व कर्मा, निजाम अहमद, पंकज चतुर्वेदी, निसार अहमद, सागर गुप्ता आदि लोग रहे।