किसानों के हक में कांग्रेस उतरेगी सड़क पर, सिद्धार्थनगर में किसान सम्मेलन सम्पन्न

उर्वरक उपलब्धता के मामले में कांग्रेस ने किसानों की लड़ाई तेज करने का दिया संकेत।

Kapilvastupost

सिद्धार्थनगर, 30 जून। जिला कांग्रेस कार्यालय पर सोमवार को जिला किसान कांग्रेस के तत्वावधान में भव्य किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस के पूर्वी ज़ोन के प्रदेश अध्यक्ष राम भवन शुक्ला शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष काजी सुहेल अहमद ने तथा संचालन उपाध्यक्ष अनिल सिंह अन्नू ने किया। आयोजन किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंकित शर्मा द्वारा कराया गया।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राम भवन शुक्ला ने कहा कि भाजपा सरकार के शासन में सबसे अधिक उत्पीड़न किसानों का हो रहा है। किसानों को समय से खाद, बीज और नहरों से पानी तक नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसानों के हक की लड़ाई सड़क से संसद तक लड़ेगी।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष काजी सुहेल अहमद ने कहा कि भाजपा ने किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था, लेकिन आज किसान अपनी लागत भी नहीं निकाल पा रहा है। उन्होंने किसानों की आर्थिक बदहाली के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार को जिम्मेदार ठहराया।

किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंकित शर्मा ने कहा कि जनपद के किसानों की समस्याओं को लेकर किसान कांग्रेस पूरी मजबूती से संघर्ष करेगी।

सम्मेलन में किसान कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अमित प्रताप सिंह, किरन शुक्ला, जावेद मोकीम, पंकज चतुर्वेदी, कृष्ण बहादुर सिंह, गंगेश्वर राय, सादिक अहमद, अनिल सिंह अन्नू, सतीश चन्द्र त्रिपाठी, अब्दुल सलाम वकील, मैनुद्दीन, मुकेश चौबे, ज्योतिमा शुक्ला, रियाजउद्दीन राईनी, ऋषिकेश मिश्रा, होरी लाल श्रीवास्तव, डॉ प्रमोद कुमार, रितेश त्रिपाठी, शौकत अली, अभिलाष दुबे रावण, पवन पांडेय, हरि प्रसाद पासवान, नन्द किशोर शुक्ला, नफीस चौधरी, सुदामा प्रसाद, परमहंस मिश्रा, शैलेन्द्र कुमार भारती, बृजलाल वर्मा, आसिफ मसूद, अनीस अहमद, चतुर्भुजी पाठक सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं किसान उपस्थित रहे।

कांग्रेस ने किसानों की लड़ाई तेज करने का दिया संकेत।

error: Content is protected !!
14:45