मां के कहने पर अपने बेटे को पटक पटक कर मार दिया हत्यारे मां और बेटे गिरफ्तार
📅 Published on: April 23, 2022

शोहरतगढ पुलिस ने चार घंटे में हत्यारों को गिरफ्तार कर भेजा जेल । स्वतंत्र भारत संवाददाता सिद्धार्थ नगर । शोहरतगढ पुलिस ने हत्या के मामले का खुलासा करते हुए
चार घण्टे के अन्दर बेटे के हत्यारे पिता व हत्यारी दादी को गिरफ्तार कर त्वरित कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया है । जिस की हर ओर सराहना हो रही है । जानकारी के मुताबिक आज थाना शोहरतगढ़ पर पंजीकृत मु0अ0सं0 85/22 धारा 302/34 IPC की घटना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए चन्द घण्टों में घर से भागे हुए मृतक के हत्यारों का पता लगाकर अभियुक्तगण को चेतिया मोड़ के पास से समय 11.40 बजे थानाध्यक्ष जयप्रकाश दूबे मय टीम द्वारा अभियुक्तों पिन्टू साहनी पुत्र स्व0 दयाराम सा. नहरी(मड़वा) चन्द्रमती पत्नी स्व0 दयाराम सा. नहरी(मड़वा) थाना शोहरतगढ़ जनपद को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय/जेल भेजा गया । गिरफ्तार करने वाली टीम में
थानाध्यक्ष जयप्रकाश दूबे,
व.उ.नि. मनोज कुमार श्रीवास्तव,
उ.नि. रामाप्रसाद यादव,
हेका. सुनील कुमार दूबे,
हेका. उमेश चन्द,
का. आदर्श प्रताप सिंह,
का. आदित्य यादव,
का. राहुल कुमार
म.का. बन्दना कुमारी, थाना शोहरतगढ़ जपनद सिद्धार्थनगर शामिल रहे ।


