📅 Published on: July 8, 2025
गुरु जी की कलम से
सिद्धार्थनगर,
आज मंगलवार को डाक बंगला बढ़नी परिसर में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चंद्रशेखर की पुण्यतिथि पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन मो. इब्राहिम भाई और मसूद खान ने किया, जबकि अध्यक्षता बदरे आलम खान द्वारा की गई।
सभा को संबोधित करते हुए बदरे आलम खान ने चंद्रशेखर जी के योगदानों को याद करते हुए कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी उन्होंने देश की बागडोर संभाली और शांति-सौहार्द का वातावरण बनाए रखा।
मो. इब्राहिम ने स्व. चंद्रशेखर जी को “कुशल और निडर व्यक्तित्व” बताया, जिन्होंने बिना किसी दबाव के प्रधानमंत्री पद का कार्यभार सफलतापूर्वक निभाया।
सत्यानंद सिंह ने उन्हें “समाजवाद का पुरोधा“ बताते हुए कहा कि वे आजीवन समाजवादी विचारधारा के प्रति समर्पित रहे।
इस अवसर पर अनेक प्रमुख वक्ताओं ने विचार रखे, जिनमें प्रमुखरूप से निजाम अहमद, सागर पाठक शान, सगीर ए. ख़ाकसार, शकील शाह, जावेद खान, महबूब खान आदि उपस्थित रहे |
कार्यक्रम में मो. जमाल, कर्तव्य यादव, जनाब मकबूल, मो. जमाल सुर्ती, Samsuddin सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभा में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।