📅 Published on: July 15, 2025
Kapilvastupost
सिद्धार्थनगर। क्षेत्राधिकारी सदर मयंक द्विवेदी के नेतृत्व में कपिलवस्तु थाने की पुलिस टीम और एसएसबी जवानों द्वारा भारत-नेपाल अन्तर्राष्ट्रीय सीमा स्थित अलीगढ़वां बॉर्डर पर संयुक्त रूप से पैदल गश्त और सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
यह कार्रवाई “ऑपरेशन कवच” के तहत की गई, जिसका उद्देश्य सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करना और आपसी समन्वय को बढ़ाना रहा। इस दौरान अधिकारियों ने एसएसबी के साथ बैठक कर भारत-नेपाल सीमा पर शांति, कानून व्यवस्था और सुरक्षा रणनीतियों को लेकर विस्तृत चर्चा भी की।
पुलिस और एसएसबी की इस संयुक्त पहल से सीमाई क्षेत्रों में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने और आमजन में सुरक्षा का भरोसा कायम करने का संदेश दिया गया।