📅 Published on: July 16, 2025
बढ़नी ब्लाक के जिम्मेदारों की मिली भगत से रोजगार सेवक सरिता चौधरी के आईडी पासवर्ड का हो रहा गलत इस्तेमाल।
सरताज आलम
बढ़नी/सिद्धार्थनगर।
विकास खण्ड बढ़नी क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिसवा बुजुर्ग में मनरेगा कार्यों में गोलमाल किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। सूत्रों की मानें तो रोजगार सेवक सरिता चौधरी के आईडी पासवर्ड का कोई दूसरा व्यक्ति गलत इस्तेमाल कर रहा है। जिसके जरिए सैकड़ों लोगों का फर्जी मास्टर रोल भरा जा रहा है।
मिली जानकारी अनुसार कार्य कोड:3151004034/LD/958486255824868800 Msr No.: 5418, कार्य नाम: संजय मिश्रा के खेत से औदही सरहद तक बन्धा पटाई कार्य में करीब तेरह दर्जन से अधिक मनरेगा श्रमिकों का फर्जी मास्टर रोल भरा जा रहा है। जबकि इस समय बरसात के मौसम में जयादातर खेतों में धान रोपाई हो गया है। और खेतों में पानी भरा हुआ है।
फिर भी जिम्मेदारों की मिली भगत से मनरेगा कार्यों में जमकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है। लोगों द्वारा बताया जा रहा है कि उक्त ग्राम पंचायत में जिम्मेदारों की मिली भगत से मनरेगा कार्यों में बड़ा गोलमाल किया जा रहा है। अगर मामले की सही तरीके से निश्चय जांच हो जाये तो कई तरह के मामले खुल कर सामने आ जायेगा।
उक्त सम्बन्ध में एपीओ शाहिद सिराज का कहना है कि मनरेगा मजदूरों की हाजिरी लगाने की जिम्मेदारी रोजगार सेवक की होती है। उनके जगह पर किसी दूसरे व्यक्ति को हाजिरी लगाने की कोई ऐसी व्यवस्था नहीं है। स्थलीय निरीक्षण कर मामले की जांच पड़ताल की जायेगी।
वहीं खण्ड विकास अधिकारी अनिशि मणि पाण्डेय के सीयूजी नम्बर 9454464746 पर सम्पर्क करने पर मोबाइल स्विच ऑफ बता रहा था।