📅 Published on: July 31, 2025
सिद्धार्थनगर पुलिस विभाग ने कर्तव्यनिष्ठ जवानों को दी विदाई, भविष्य के लिए दी शुभकामनाएं
Nizam Ansari
सिद्धार्थनगर, 31 जुलाई 2025।
जनपद सिद्धार्थनगर के पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आज उस वक्त भावुक माहौल बन गया जब 08 पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को उनके सेवा निवृत्ति पर ससम्मान विदाई दी गई। इन सभी पुलिसकर्मियों ने अपने संपूर्ण सेवाकाल में निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ पुलिस विभाग में उल्लेखनीय कार्य किया।
पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने समारोह में शामिल होकर सभी सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को माला पहनाकर, शाल ओढ़ाकर व धर्मग्रंथ भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर एसपी डॉ. महाजन ने सभी सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों से उनके सेवाकाल के अनुभव साझा किए और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में किसी भी समस्या पर वह पुलिस विभाग से बेझिझक संपर्क कर सकते हैं।
एसपी ने दी शुभकामनाएं:
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि ये सभी अधिकारी/कर्मचारी विभाग की रीढ़ हैं जिन्होंने वर्षों तक कानून व्यवस्था बनाए रखने में अपनी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने सभी को सुखद, आनंदमय और स्वस्थ भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों की सूची:
1. पुलिस उपाधीक्षक श्री अरुण कान्त सिंह – क्षेत्राधिकारी कार्यालय
2. उ0नि0ना0पु0 नागेन्द्र प्रताप गोंड – थाना उसका बाजार
3. उ0नि0ना0पु0 सुभाष यादव – यूपी 112
4. मु0आ0ना0पु0 जय प्रकाश पाण्डेय – थाना डुमरियागंज
5. मु0आ0स0पु0 सूर्य नारायण – रिजर्व पुलिस लाइन
6. कुक बम बहादुर यादव – रिजर्व पुलिस लाइन
7. कुक जलील – रिजर्व पुलिस लाइन
8. कुक रामनाथ – रिजर्व पुलिस लाइन । इस सम्मान समारोह में पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे और सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।