बढ़नी नहर में नहाते समय दो किशोर डूबे, मौके पर सर्च अभियान जारी

ग्राम प्रधान अब्दुल्ला बुखारी ने बताया कि दोनों बच्चे घर से बताकर नहाने के लिए निकले थे

Nizam ansari

सिद्धार्थनगर। बढ़नी क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जब नहर में नहाने गए दो किशोर पानी में डूब गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।

डूबने वाले किशोरों की पहचान उमर (14 वर्ष) पुत्र खुर्शीद खान और सफ़ीउल्लाह (15 वर्ष) पुत्र शमशुल्लाह, दोनों निवासी ग्राम झकहिया के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों किशोर नहर में नहाने के लिए गए थे, इसी दौरान गहराई का अंदाज़ा न लगने से वह डूब गए।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंच गई है और सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। समाचार लिखे जाने तक दोनों किशोरों का कोई सुराग नहीं मिल पाया था।

गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजन गहरे सदमे में हैं। ग्रामीणों की भारी भीड़ घटनास्थल पर जमा है।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि नहरों और गहरे जलाशयों में बिना सुरक्षा के न उतरें और बच्चों पर विशेष ध्यान रखें।