बांसी – इदरीस पटवारी और चमन आरा रायनी ने राखी बंधवाकर पेश की गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल

Kapilvastupost

सिद्धार्थनगर। भाई-बहन के अटूट प्रेम और आपसी सम्मान का प्रतीक रक्षा बंधन इस बार जिले में सांप्रदायिक सौहार्द और गंगा-जमुनी तहजीब का भी संदेश लेकर आया।
इस मौके पर इदरीस पटवारी और चमन आरा रायनी ने आपसी भाई-बहन के रिश्ते की मिसाल पेश करते हुए राखी बंधवाई और नारी सम्मान व सुरक्षा का संकल्प लिया।

रक्षाबंधन पर्व पर इस भाई-बहन की जोड़ी ने दिखा दिया कि रिश्तों की पवित्रता मजहब की सीमाओं से परे है। उन्होंने कहा कि यह त्यौहार सिर्फ कलाई पर धागा बांधने तक सीमित नहीं, बल्कि एक-दूसरे की इज्जत, सुरक्षा और सम्मान की जिम्मेदारी निभाने का वादा है।
इस अवसर पर मौजूद लोगों ने भी इनके इस कदम की सराहना की और इसे आपसी भाईचारे और एकता की अनूठी मिसाल बताया।