📅 Published on: August 9, 2025
गुरु जी की कलम से
ढेबरूआ थाना क्षेत्र के ढेकहरी खुर्द गांव में यूरिया खाद 500 रुपये प्रति बैग में बेचे जाने का मामला सामने आया है। किसानों का आरोप है कि खुलेआम एमआरपी से अधिक दाम पर यूरिया बेची जा रही है, लेकिन प्रशासन और कृषि विभाग मौन है।
किसानों ने बताया कि संबंधित दुकानदार 500 रुपये नकद वसूलकर 266 रुपये की ही पर्ची दे रहा था, जिससे साफ है कि बाकी रकम सीधे कालाबाजारी की जेब में जा रही थी। किसानों का यह भी आरोप है कि दुकानदार अगल-बगल के गांवों के किसानों को यूरिया न देकर बलरामपुर और नेपाल के लोगों को खाद दे रहा था। इससे स्थानीय किसानों को अपनी फसल के लिए आवश्यक खाद समय पर नहीं मिल पा रही है।
मौके पर जब कपिलवस्तु पोस्ट की टीम पहुंची, तो दुकानदार अमरजीत दुकान बंद कर फरार हो गया।
इसी तरह शोहरतगढ़ कस्बे में भी यूरिया भारी कीमतों पर बेचे जाने की शिकायतें सामने आई हैं। किसानों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही कालाबाजारी रोकने और उचित दाम पर खाद उपलब्ध कराने की व्यवस्था नहीं की गई, तो वे आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।