डीके फिजिकल फिटनेस सेंटर का भव्य शुभारंभ: नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे ने फीता काटकर किया उद्घाटन

बाँसी में यह आधुनिक फिटनेस सेंटर खुला है। यह केंद्र क्षेत्र के युवाओं को फिटनेस और अनुशासन की राह पर ले जाकर उनके भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देगा – इदरीस राईनी पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष

Kapilvastupost

बाँसी (सिद्धार्थनगर): बाँसी के पथरा स्टैंड स्थित डीके फिजिकल फिटनेस सेंटर का भव्य उद्घाटन समारोह शनिवार को संपन्न हुआ। उत्तर प्रदेश विधानसभा के नेता विरोधी दल एवं इटवा विधायक माता प्रसाद पांडे ने फीता काटकर सेंटर का औपचारिक शुभारंभ किया।

इस अवसर पर माता प्रसाद पांडे ने कहा मुझे खुशी है कि बाँसी जैसे क्षेत्र में यह आधुनिक फिटनेस सेंटर खुला है। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है, और आज के युवाओं के लिए शारीरिक दक्षता अत्यंत आवश्यक है। मैं कामना करता हूँ कि यह केंद्र क्षेत्र के युवाओं को फिटनेस और अनुशासन की राह पर ले जाए और उन्हें एक बेहतर भविष्य के लिए तैयार करे। यह सेंटर युवाओं के भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देगा।

​इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्तियों और राजनीतिक हस्तियों की उपस्थिति ने समारोह को और भी गरिमामय बना दिया। माता प्रसाद पांडे के साथ समाजवादी पार्टी जिला उपाध्यक्ष इदरीस राईनी ,पूर्व विधायक कपिलवस्तु विजय पासवान , पूर्व विधायक शोहरतगढ़ चौधरी अमर सिंह , शैलेंद्र शर्मा , राधेश्याम जायसवाल, सुधीर मौर्य सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

​फिजिकल फिटनेस सेंटर के उद्घाटन से क्षेत्र के युवाओं और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक नागरिकों को एक नया और आधुनिक मंच उपलब्ध हो गया है। उपस्थित नेताओं ने स्वास्थ्य और शारीरिक शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए सेंटर के संचालकों को शुभकामनाएं दीं।