📅 Published on: October 7, 2025
Kapilvastupost
सिद्धार्थनगर। ककरही पुल और जोगिया के बीच एक भीषण सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पुलिया के मोड़ पर एक अनियंत्रित कार गहरी खाई में जा गिरी।
यह दुखद घटना ककरही पुल और जोगिया के बीच पुलिया के मोड़ पर हुई। दुर्घटनाग्रस्त कार को चालक मनीष पांडे (थाना क्षेत्र के महुलानी गांव निवासी) चला रहे थे, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे की सूचना मिलते ही जोगिया थानाध्यक्ष मीरा चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद शव को खाई से बाहर निकाला और उनके परिजनों को सूचित किया।
पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा किया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस टीम ने इस संबंध में विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।