श्याम जायसवाल ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र, चुनावी तैयारियों का किया शंखनाद

🔥 संगठन को मज़बूत करने का संकल्प: ‘अंतिम पंक्ति’ तक लाभ और जनता में विश्वास निर्माण पर बल’

kapilvastupost

शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता श्याम जायसवाल ने शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के मंडल पकड़़ी में बुधवार को ‘बूथ सशक्तिकरण’ कार्यक्रम के तहत ग्राम नगपरी , नगपरा , शेखू इयान, लमुइय्या, भपसी सहित दर्जन भर गांव में कार्यकर्ताओं के साथ एक महत्वपूर्ण और प्रेरक बैठक की। इस बैठक में बूथ अध्यक्षों, सदस्यों और अन्य सम्मानित पदाधिकारियों की उपस्थिति ने आगामी चुनावी रणनीति की गंभीरता को दर्शाया।

​बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठनात्मक मज़बूती को सर्वोच्च प्राथमिकता देना और बूथ स्तर पर जनसंपर्क को पहले से कहीं अधिक व्यापक और प्रभावी बनाना रहा। जायसवाल ने स्पष्ट किया कि पार्टी की विचारधारा, केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों को “हर घर” तक पहुँचाना ही अब कार्यकर्ताओं का एकमात्र लक्ष्य होना चाहिए।

​कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा नेता श्याम जायसवाल ने अपने संबोधन में जीत का स्पष्ट मंत्र दिया। उन्होंने संगठन के हर स्तर को मजबूत करने पर बल देते हुए कहा, “हमारा लक्ष्य है कि सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुँचे। इसके साथ ही, जनता और संगठन के बीच विश्वास का एक अटूट सेतु बनाना हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता होनी चाहिए।

​जायसवाल ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि एकजुट होकर, एक लक्ष्य के साथ काम करना ही भाजपा की सफलता की कुंजी है।

​इस महत्वपूर्ण बैठक में सेक्टर प्रभारी अवध राम विश्वकर्मा, बूथ अध्यक्षों में राजेन्द्र गौड़, सन्तराम, ओम प्रकाश मिश्रा, अशोक राजभर, सेक्टर प्रभारी पारस जायसवाल सहित अनेक सम्मानित पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने एक सफल चुनावी अभियान सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।