📅 Published on: October 9, 2025
Kapilvastupost
सिद्धार्थनगर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय की स्वीकृति से सिद्धार्थनगर मुख्यालय के प्रसिद्ध चिकित्सक डा• ओ• पी• श्रीवास्तव को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के चिकित्सा प्रकोष्ठ का सिद्धार्थनगर जनपद का जिला कोआर्डिनेटर नियुक्त किया गया है। उनके मनोनयन से जनपद के कांग्रेस जनों एवं चिकित्सकों ने उन्हें बधाई देते हुए और अपनी खुशी का इजहार करते हुए सबने कहा कि डा• ओ• पी• श्रीवास्तव को चिकित्सा प्रकोष्ठ का जिला कोर्डिनेटर बनने से जनपद में चिकित्सा प्रकोष्ठ और अधिक सशक्त होगा और उनके नेतृत्व में जन जन तक पार्टी की सेवा संवेदना और समर्पण का संदेश पहुंचेगा ।
बधाई देने वालों में कांग्रेस जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद, पूर्व सांसद मोहम्मद मोकीम, पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री नर्वदेश्वर शुक्ला, प्रदेश महासचिव अरशद खुर्शीद, सचिव नादिर सलाम, किरन शुक्ला, देवेन्द्र गुड्डू, अभिनय राय, अनिल सिंह अन्नू, डा• नावेद अहमद, डा• अरविंद शुक्ला, डा•इमरान, डा• इश्तियाक, डा• नियाज़, सादिक अहमद, कृष्ण बहादुर सिंह, रंजना मिश्रा, ज्योतिमा शुक्ला, राजन श्रीवास्तव, रियाज़ मनिहार, आसिफ रिज़्वी, जावेद मोकीम, मैनुद्दीन, गुल मोहम्मद, होरी लाल श्रीवास्तव, डा• प्रमोद कुमार, रितेश त्रिपाठी, सुदामा प्रसाद, इश्तियाक चौधरी, अकील अहमद मुन्नू, ग़ालिब बिसेन, सतीश चन्द्र त्रिपाठी, डा• विक्की रिज़्वी, पप्पू ख़ान, मोबीन ख़ान, दीपक यदुवंशी, गंगेश्वर राय, ऋषिकेश मिश्रा, मुकेश चौबे, शिव कुमार दूबे, लोकपति ओझा, राजेश सिंह, ओमप्रकाश दूबे, ज़ुबैर ख़ान, जितेन्द्र राव, विशाल गुप्ता आदि प्रमुख रूप से शामिल हैं।