विद्या हॉस्पिटल बर्डपुर में आयुष्मान योजना से मुफ्त ऑपरेशन शुरू: गरीब मरीजों को मिलेगा नया जीवन

Nizam Ansari 

बर्डपुर, सिद्धार्थनगर। अब बर्डपुर के मरीजों को भी प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त ऑपरेशन की सुविधा मिलेगी। बर्डपुर स्थित विद्या हॉस्पिटल में बुधवार को इस सुविधा का भव्य शुभारंभ हुआ, जिसे गरीब और जरूरतमंद मरीजों के लिए एक बड़ी राहत माना जा रहा है।

सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है के संकल्प के साथ शुरू की गई इस पहल से अब इस क्षेत्र के हजारों लोगों को महंगे इलाज से मुक्ति मिलेगी।

​विधायक और चेयरमैन ने किया उद्घाटन

​मुफ्त ऑपरेशन सुविधा का शुभारंभ विधायक श्यामधनी राही और आदर्श नगरपालिका परिषद सिद्धार्थनगर चेयरमैन गोविंद माधव के कर-कमलों द्वारा हुआ। इस दौरान दोनों गणमान्य व्यक्तियों ने डॉ. अजय यादव के विद्या हॉस्पिटल के जनमानस को लाभ पहुंचाने के कार्य की सराहना की।

​जनता की सेवा के इस संकल्प को आगे बढ़ाने के अवसर पर उपस्थित नेताओं ने कहा कि यह पहल निश्चित ही गरीब और जरूरतमंद मरीजों के जीवन में नई आशा और नया उजाला भरने का काम करेगी। उन्होंने जोर दिया कि सेवा का यह कार्य सबसे बड़ा धर्म है और इसे जारी रखा जाना चाहिए।

​आयुष्मान कार्ड धारकों को मिलेगी सुविधा

​विद्या हॉस्पिटल के संचालक, डॉ. अजय यादव ने बताया कि अब आयुष्मान कार्ड धारक मरीज बिना किसी शुल्क के हॉस्पिटल में ऑपरेशन करवा सकेंगे। यह सुविधा उन लोगों के लिए वरदान साबित होगी जो आर्थिक तंगी के कारण अपना इलाज नहीं करवा पाते थे।

​बताते चलें कि डॉ अजय यादव के इस पहल से स्वास्थ्य सुविधाओं को जन-जन तक पहुंचाने के सरकारी लक्ष्य को पूरा करने में एक महत्वपूर्ण कदम है।