गाँव की समस्या, गाँव में समाधान: ग्राम पंचायत लोहटी और भावपुर उर्फ गुलरी में चौपाल कार्यक्रम का सफल आयोजन

गुरु जी की कलम से

बढ़नी: विकास खण्ड बढ़नी के तहत ग्राम पंचायत लोहटी और भावपुर उर्फ गुलरी में शुक्रवार को “गाँव की समस्या गाँव में समाधान” के उद्देश्य से ग्राम चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया।

लोहटी में योजनाओं पर विस्तार से चर्चा:

​ग्राम पंचायत लोहटी में चौपाल कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत सचिव उदय प्रताप गौतम ने की। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी। चौपाल में मुख्य रूप से अटल पेंशन योजना, राशनकार्ड, वृद्धावस्था, विधवा व दिव्यांग पेंशन, आयुष्मान कार्ड, पीएम आवास योजना, मनरेगा, किसान सम्मान निधि, व्यक्तिगत शौचालय और युवाओं को रोजगार से जोड़ने आदि योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

​इस दौरान आयुष्मान कार्ड और परिवार कार्ड बनाए जाने पर विशेष जोर दिया गया, साथ ही शासन द्वारा चलाई जा रही गरीब कल्याण और अन्य लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति भी जागरूक किया गया।

​इस अवसर पर पंचायत सचिव उदय प्रताप गौतम के साथ ग्राम प्रधान राम छवीले, आंगनबाड़ी कार्यकत्री विद्यावती, कोटेदार राम प्रताप चौधरी, पंचायत सहायक कविता पासवान, सफाई कर्मी शिव राम, सोनी यादव, मुनीराम, चैनमती, विजय शंकर यादव सहित कई अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

भावपुर उर्फ गुलरी में भी योजनाओं की जानकारी:

​इसी क्रम में ग्राम पंचायत भावपुर उर्फ गुलरी में चौपाल कार्यक्रम पंचायत सचिव अवधेश कुमार यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। इस चौपाल में भी तमाम सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

​इस अवसर पर पंचायत सचिव अवधेश कुमार यादव और ग्राम प्रधान प्रतिनिधि महेश यादव सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

​प्रधान प्रतिनिधि महेश यादव ने बताया इन चौपालों के आयोजन का मुख्य लक्ष्य ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करना था।