सिद्धार्थनगर में मतदेय स्थलों के पुनर्संविधान पर हुई बैठक, एडीएम गौरव श्रीवास्तव ने दिए निर्देश

गुरु जी की कलम से

सिद्धार्थनगर। कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गौरव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों तथा निर्वाचन अधिकारियों की बैठक सम्पन्न हुई।

एडीएम गौरव श्रीवास्तव ने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देशानुसार जनपद के सभी विधानसभा क्षेत्रों में मतदेय स्थलों का सम्भाजन प्रारम्भ हो गया है।

प्रत्येक मतदेय स्थल पर अधिकतम 1200 मतदाता होना प्रस्तावित है।उन्होंने जानकारी दी कि उपजिलाधिकारियों द्वारा क्षेत्रवार भौतिक सत्यापन कर नये मतदेय स्थलों का प्रस्ताव तैयार किया गया है।

302-शोहरतगढ़: वर्तमान 410, प्रस्तावित 452 स्थल

303-कपिलवस्तु: वर्तमान 506, प्रस्तावित 562 स्थल

304-बांसी: वर्तमान 414, प्रस्तावित 489 स्थल

305-इटवा: वर्तमान 405, प्रस्तावित 441 स्थल

306-डुमरियागंज: वर्तमान 451, प्रस्तावित 488 स्थल

एडीएम ने कहा कि सभी राजनैतिक दल अपने बीएलए शीघ्र नियुक्त करें ताकि निर्वाचन कार्य सुचारू रूप से सम्पन्न हो सके।

बैठक में विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।