📅 Published on: November 6, 2025
गुरु जी की कलम से
सिद्धार्थनगर। जनपद के थाना मोहाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस चौकी लालपुर के ग्राम भैसई में पुलिस टीम ने नुक्कड़ सभा आयोजित कर ग्रामीणों को नए कानूनों की जानकारी दी।महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा तथा जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर यह जनजागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है।
गुरुवार को अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौर्ययान के निर्देशन में यह आयोजन सम्पन्न हुआ।
थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक सुदीप कुमार यादव, उप निरीक्षक सुनील कुमार सिंह, उप निरीक्षक जयमाल, म.आ. अंजू वर्मा तथा महिला आरक्षी सीमा यादव की टीम ने ग्राम भैसई में उपस्थित ग्रामीणों को नए कानूनों की जानकारी दी और सभी से कानूनों के पालन की अपील की।