📅 Published on: November 6, 2025
kapilvastupost
सिद्धार्थनगर | ब्रेकिंग न्यूज
जिले के खेसरहा थाना क्षेत्र के बरनवार गांव में बुधवार की देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमिका के परिजनों ने एक युवक को पेट्रोल डालकर जला दिया, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
मृतक की पहचान 32 वर्षीय कृष्णदेव पांडे के रूप में हुई है। वह अपनी प्रेमिका सुधा यादव से मिलने रात लगभग 9 बजे उसके घर पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि दोनों शादीशुदा हैं और दो-दो बच्चों के माता-पिता हैं।
✅ घटना कैसे हुई
सूत्रों के अनुसार, प्रेमिका के परिजनों ने कृष्णदेव पांडे को घर पर भोज के बहाने बुलाया, जहां उनके साथ मारपीट की गई और फिर कथित रूप से पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई। गंभीर रूप से झुलसे कृष्णदेव को परिजन मेडिकल कॉलेज गोरखपुर ले जा रहे थे, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
✅ मृतक की पत्नी ने दी तहरीर
मामले की जानकारी मिलने पर मृतक की पत्नी ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, बाकी की तलाश जारी है।
✅ प्रेमिका की जानकारी
जांच में सामने आया है कि सुधा यादव की शादी 8 वर्ष पूर्व हुई थी, जो जोगिया उदयपुर कोतवाली क्षेत्र के हाटा खास गांव की निवासी है। दोनों शादीशुदा होने के बावजूद लंबे समय से घर से फरार चल रहे थे और दीवाली पर ही घर लौटे थे।
✅ पुलिस की कार्रवाई
खेसरहा पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर घटना की बारीकी से जांच की जा रही है।