📅 Published on: November 16, 2025
ढेकहरी में अवैध खाद का भंडारण कर भारत-नेपाल सीमा पर अवैध तस्करी रोकने में बड़ी कामयाबी
गुरु जी की कलम से
बढ़नी, सिद्धार्थनगर। भारत-नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (SSB) की 50वीं वाहिनी बढ़नी ने सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध तस्करी के खिलाफ अपनी कार्रवाई जारी रखते हुए एक बड़ी खेप पकड़ी है।
SSB की टीम ने गश्त के दौरान, सिंगल सुपर फास्फेट खाद से लदी एक बोलेरो पिकअप गाड़ी को जब्त किया है। गाड़ी में कुल 60 बोरे खाद लदी हुई थी, जिसे अवैध तरीके से ले जाया जा रहा था।
क्या है मामला?
SSB के असिस्टेंट कमांडेंट (एसी) उमेश जाधव ने जानकारी दी कि यह खेप बलरामपुर जिले के भगवानपुर खादर (थाना पचपेड़वा) से सिद्धार्थनगर जिले के ढेकहरी गांव (थाना ढेबरुआ) की ओर अवैध रूप से लाई जा रही थी।
एसएसबी टीम ने जब वाहन को रोका, तो चालक की पहचान गंगाराम गौतम (उम्र 40 वर्ष), निवासी धनखरपुर हाटी, जिला बलरामपुर के रूप में हुई, जिसे तुरंत हिरासत में ले लिया गया।
मुख्य आरोपी का खुलासा
पूछताछ में, गंगाराम ने खुलासा किया कि जब्त की गई खाद और गाड़ी दुर्गेश गुप्ता की है, जो ढेकहरी गाँव, जिला सिद्धार्थनगर का रहने वाला है। खाद भगवानपुर खादर से लोड की गई थी और इसे अवैध रूप से ढेकहरी गांव ले जाया जा रहा था। यह कार्रवाई भारत-नेपाल सीमा पर अवैध कृषि वस्तुओं की तस्करी को रोकने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
एसएसबी ने जब्त की गई पिकअप गाड़ी और 60 बोरी खाद को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए कस्टम बढ़नी के सुपुर्द कर दिया है।
पकड़ी गई पिकअप की नंबर प्लेट की तस्वीर साफ़ नहीं है।
ज़ूम करने पर यह नंबर UP 55 AT 2980 जैसा दिख रहा है।