बांसी में सपा नगर कार्यालय पर मतदाता पुनरीक्षण कैंप आयोजित, जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद इदरीश राईनी ने जनता से नाम जुड़वाने की अपील की

निजाम अंसारी 

बांसी, सिद्धार्थनगर | 18 नवंबर 2025
समाजवादी पार्टी बांसी नगर कार्यालय पर आज SIR मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत एक विशेष कैंप का आयोजन किया गया। कैंप का उद्घाटन नगर पालिका अध्यक्ष बाँसी श्रीमती चमन आरा राईनी व नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि तथा समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद इदरीश पटवारी राईनी की मौजूदगी में किया गया।

कैंप में बड़ी संख्या में नागरिक पहुंचे और अपने नाम, पते तथा अन्य विवरणों को सही कराने के लिए आवेदन किया। अधिकांश लोगों के नाम सूची में संशोधित किए गए और नए नाम जोड़ने की प्रक्रिया भी की गई।

जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद इदरीश राईनी ने कहा—
“लोकतंत्र की मजबूती के लिए हर नागरिक का मतदाता सूची में होना जरूरी है। जिन लोगों का नाम अभी भी वोटर लिस्ट में नहीं है, वे अवश्य अपना नाम जुड़वाएं। समाजवादी पार्टी जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर है और यह कैंप उसी दिशा में एक सकारात्मक प्रयास है।”

उन्होंने युवाओं, महिलाओं और नए मतदाताओं से भी अपील की कि वे समय रहते अपने नाम दर्ज करवाएं ताकि आगामी चुनावों में वे अपने लोकतांत्रिक अधिकार का उपयोग कर सकें।