📅 Published on: November 18, 2025
Kapilvastupost
कपिलवस्तु/सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले के कपिलवस्तु थाना क्षेत्र के कटया गांव में रास्ते पर नल लगाने के मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। विवाद के कारण, एक महिला पर कुदाल से हमला करने की कोशिश किया गया, जिसमें वह घायल हो गईं।
घटना और शिकायत पीड़िता रेनू पत्नी सुरेंद्र 16 नवंबर को लिखित शिकायत में कहा कि आरोपी श्रीराम (जेठ), उनकी पत्नी दुर्गावती ,उनकी बेटी और बेटे सुमित ने उन्हें मारने की कोशिश करी।
पीड़िता रेनू ने कपिलवस्तु थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए अपने जेठ और परिवार के अन्य सदस्यों पर कुदाल से हमला करने और हाथ काटने का प्रयास करने का आरोप लगाया है।
रेनू के मुताबिक, उनके जेठ श्रीराम रास्ते में नल लगा रहे थे। जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो श्रीराम, उनकी पत्नी दुर्गावती, बेटी सोनम और बेटे सुमित ने उनके घर में घुसकर कुदाल से हमला कर दिया। इस हमले में रेनू के हाथ और सिर में चोटें आई हैं।
पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप
पीड़िता ने अपने प्रार्थना पत्र में न्याय की गुहार लगाते हुए कहा है कि वह अपनी छोटी बच्ची के साथ घर पर अकेली रहती है और उन्हें डर है कि यदि उन्हें कुछ होता है, तो इसके जिम्मेदार हमलावर होंगे।
पीड़िता रेनू का आरोप है कि:उन्होंने 10 नवंबर को एप्लिकेशन दिया था, लेकिन पुलिस ने तीन दिन तक कार्रवाई नहीं की।
17 नवंबर को जब दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया, तो पुलिस ने उन पर सुलह का दबाव बनाया।
पुलिस ने कथित तौर पर चालान काटने की बात कही, और दोनों पक्षों को हटा दिया, यह कहकर कि अब कोई काम नहीं है।
इसके बाद, चालान का डर दिखाकर उन्हें वापस भेज दिया गया।
महिला ने बताई अपनी पीड़ा
पीड़िता ने साफ-साफ लिखकर यह भी बताया है कि उन्होंने पति के बाहर रहने के कारण परिवार से दूर रहती हैं और घर में अपनी छोटी बच्ची के साथ अकेली रहती हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि घर में कोई पुरुष सदस्य न होने के कारण उन्हें बार-बार परेशान किया जाता है। उन्होंने यह भी बताया कि ऐसी घटनाएँ पहले भी कई बार हो चुकी हैं और हर बार पुलिस उन्हें सिर्फ टाल देती है, जिससे उनकी सुनवाई नहीं हो पाती है।