शोहरतगढ़: “खेल भावना और स्वस्थ शरीर से ही उज्ज्वल भविष्य संभव” – विधायक विनय वर्मा
📅 Published on: November 20, 2025
33वीं ब्लॉक स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
अजीज अहमद
शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर:
विधानसभा शोहरतगढ़ के विकास खंड बढ़नी के अंतर्गत जनता लघु माध्यमिक विद्यालय, परसा स्टेशन में 33वीं ब्लॉक स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शोहरतगढ़ के विधायक श्री विनय वर्मा उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत में खंड शिक्षा अधिकारी अरुण कुमार ने विधायक विनय वर्मा को माल्यार्पण कर, अंगवस्त्र, पुष्प गुच्छ और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका भव्य स्वागत किया।
इस अवसर पर जनसभा को संबोधित करते हुए विधायक विनय वर्मा ने कहा कि, “प्रतियोगिता में भाग ले रहे नन्हे खिलाड़ियों का उत्साह देखते ही बनता है। बच्चों के उज्ज्वल भविष्य, स्वस्थ शरीर और खेल भावना को प्रोत्साहित करने वाले ऐसे आयोजन निश्चित रूप से सराहनीय हैं।” उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दीं और शिक्षकों व आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना की।
दौड़ प्रतियोगिता और परिणाम
विधायक की उपस्थिति में 200 मीटर दौड़ (बालक और बालिका वर्ग) का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे:
🏆 बालिका वर्ग:
प्रथम: प्रिया (प्राथमिक विद्यालय परसा स्टेशन)
द्वितीय: राधा (प्राथमिक विद्यालय खुरहुरिया)
तृतीय: उषा (संविलियन उच्च प्राथमिक विद्यालय मोहनकोला)
🏆 बालक वर्ग:
प्रथम: विनय यादव (प्राथमिक विद्यालय खैरीशीतल प्रसाद)
द्वितीय: सूरज (प्राथमिक विद्यालय उतरौला)
तृतीय: दुर्गेश सैनी (प्राथमिक विद्यालय रेडवारिया)


