ग्राम प्रधान शांति चौधरी ने किया ओजोन हॉस्पिटल का भव्य उद्घाटन
📅 Published on: November 23, 2025
निजाम अंसारी
बर्डपुर, सिद्धार्थनगर।
जनपदवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ओजोन हॉस्पिटल का आज, रविवार 23 नवम्बर 2025 को, बर्डपुर में भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। इस महत्वपूर्ण अवसर पर, ग्राम प्रधान शांति चौधरी ने फीता काटकर अस्पताल का औपचारिक उद्घाटन किया और इसे क्षेत्र की जनता को समर्पित किया। 
इस समारोह में सांसद प्रतिनिधि एस पी अग्रवाल, शिवनाथ चौधरी, जावेद आलम उर्फ चुन्ने प्रधान (नगर पंचायत कपितवस्तु, अध्यक्ष प्रतिनिधि) डब्लू, प्रेम प्रकाश ,राज कमल , पंकज चौधरी , चंद्रिका चौधरी, राजन पांडे, दीपेंद्र चौधरी सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।
अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस ‘ओजोन हॉस्पिटल’
अस्पताल के प्रबंधक संतोष चौधरी ने बताया कि ओजोन हॉस्पिटल क्षेत्र के लोगों को उच्च-गुणवत्ता वाली चिकित्सा सुविधाएँ प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। अस्पताल में निम्नलिखित विशिष्ट सुविधाएँ उपलब्ध हैं: 24×7 इमरजेंसी सेवाएँ ,डिलीवरी और आई.सी.यू. (ICU),फ्रैक्चर (हड्डी रोग) का सफल इलाज,मेडिकल स्टोर और पैथोलॉजी जैसी सुविधाएं हॉस्पिटल पर उपलब्ध हैं। हॉस्पिटल पर सभी बीमारियों का सफल और आधुनिक तकनीकों द्वारा इलाज।
विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम
अस्पताल में नियमित रूप से और विशेष दिनों पर अपनी सेवाएँ देने वाले विशेषज्ञों की एक अनुभवी टीम है, जिनमें प्रमुख हैं:



