📅 Published on: November 29, 2025
शोहरतगढ़ विधानसभा में कुल तीन लाख साठ दो सौ इकतीस मतदाताओं को बांटे गए फार्म अब तक साठ प्रतिशत मतगणना फार्म को अपलोड किये जा चुके हैं पचास से ज्यादा कर्मचारी इस कार्य में लगे हुवे हैं जो सात प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के लिए दस से बारह घंटा तक काम करते हैं |
निजाम अंसारी
शोहरतगढ़, मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में उत्कृष्ट योगदान के लिए, बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) राम सूरत यादव को गुरुवार शोहरतगढ़ तहसील कार्यालय में उप-जिलाधिकारी (एसडीएम) द्वारा सम्मानित किया गया। एसडीएम ने राम सूरत यादव के कार्य को निर्वाचन कार्य में लगे अन्य कर्मचारियों के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण बताया।
एसडीएम शोहरतगढ़, विवेकानंद मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित सम्मान समारोह में, बीएलओ राम सूरत यादव को उनकी असाधारण सेवा और समर्पण के लिए प्रशंसा पत्र (Certificate of Appreciation) और शाल प्रदान किया गया।
राम सूरत यादव ने अपने आवंटित रैकहट नजरगढ़वा बूथ क्षेत्र में नए मतदाताओं के एस आई आर पंजीकरण, नामों के सत्यापन के लक्ष्यों को शत-प्रतिशत सटीकता के साथ पूरा किया।
उन्होंने स्थानीय निवासियों के एस आई आर गणना फार्म, मतदान के महत्व और सूची में नाम जोड़ने/सुधारने की प्रक्रिया के बारे में व्यापक जागरूकता फैलाई, जिससे मतदाता सूची को त्रुटि रहित बनाने में मदद मिली।
एसडीएम शोहरतगढ़ ने बीएलओ राम सूरत यादव के प्रयासों की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा, “निर्वाचन आयोग के निर्देशों को ज़मीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करने में बीएलओ की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है। राम सूरत यादव जी ने पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया है। उनका यह सम्मान दर्शाता है कि प्रशासन उत्कृष्ट कार्य को महत्व देता है और उसे प्रोत्साहित करता है।
सम्मान प्राप्त करने के बाद राम सूरत यादव ने अधिकारियों का आभार व्यक्त किया और कहा, “मेरा प्रयास सिर्फ अपनी ड्यूटी निभाना था। मैं यह सुनिश्चित करना चाहता था कि कोई भी योग्य मतदाता सूची से छूटे नहीं। यह सम्मान मुझे भविष्य में और भी बेहतर काम करने के लिए प्रेरित करेगा।
यह सम्मान शोहरतगढ़ तहसील में निर्वाचन कार्य की गुणवत्ता को बनाए रखने के लिए बीएलओ के समर्पित प्रयासों को रेखांकित करता है।