📅 Published on: January 5, 2026
डॉ आशुतोष शुक्ला कुछ ही महीनों में न्यूरो के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल करने वाले डॉक्टर बन गए है। मरीजों की बढ़ती भीड़ से आसानी से समझा जा सकता है।
Nizam Ansari
सिद्धार्थनगर मेडिकल कॉलेज में कार्यरत न्यूरो सर्जन डॉ. आशुतोष शुक्ला तेजी से जिले ही नहीं बल्कि पूरे पूर्वांचल में ब्रेन और स्पाइन की जटिल बीमारियों के आधुनिक इलाज के लिए एक भरोसेमंद नाम बनते जा रहे हैं। अपनी सरल कार्यशैली, मानवीय व्यवहार और जरूरतमंदों के लिए फ्री व कम लागत इलाज की पहल के कारण वे आमजन के बीच विशेष पहचान बना चुके हैं।
गेंद के आकार के ब्रेन ट्यूमर का सफल ऑपरेशन, जिले के लिए बड़ी उपलब्धि
अभी हाल ही में डॉ. शुक्ला ने गेंद के आकार के ब्रेन ट्यूमर का सफल ऑपरेशन कर न्यूरो चिकित्सा के क्षेत्र में एक मील का पत्थर स्थापित किया है। आमतौर पर ऐसे जटिल केस मेट्रो शहरों के सुपर स्पेशियलिटी अस्पतालों में किए जाते हैं, लेकिन जिले के स्तर पर इस तरह की सर्जरी होना स्थानीय चिकित्सा ढांचे के सशक्त होने का प्रमाण माना जा रहा है।
आधुनिक तकनीक से सुरक्षित और सटीक सर्जरी
डॉ. आशुतोष शुक्ला द्वारा
न्यूरो नेविगेशन सिस्टम
नर्व मॉनिटरिंग सिस्टम
एडवांस माइक्रोस्कोप
आधुनिक सीटी स्कैन व इमेजिंग तकनीक
का उपयोग किया जा रहा है, जिससे ब्रेन और स्पाइन सर्जरी पहले से कहीं अधिक सुरक्षित, सटीक और प्रभावी हो गई है। ये तकनीकें सर्जरी के दौरान बेहतर विजुअलाइजेशन और नर्व प्रिजर्वेशन में मदद करती हैं, जिससे मरीजों की रिकवरी की संभावना काफी बढ़ जाती है।
जरूरतमंदों के लिए कम लागत न्यूरो उपचार
मेडिकल कॉलेज सिद्धार्थनगर में डॉ. शुक्ला द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों के लिए अत्यंत कम लागत पर न्यूरो उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इससे ऐसे मरीजों को बड़ा लाभ मिल रहा है, जो महंगे इलाज के कारण इलाज से वंचित रह जाते थे।
मरीजों और परिजनों ने की मानवीय व्यवहार की सराहना
सोशल मीडिया पर मरीजों के परिजनों ने पोस्ट और वीडियो साझा कर बताया कि डॉ. शुक्ला की देखरेख में उनकी परिजनों का इलाज चल रहा है। उनका व्यवहार, संवाद शैली और सहयोग बेहद संतोषजनक और मानवीय है, जो उन्हें एक आदर्श चिकित्सक बनाता है।
पूर्वांचल में वन-स्टॉप एडवांस न्यूरो सेंटर का सपना
डॉ. आशुतोष शुक्ला की योजना है कि सिद्धार्थनगर सहित पूरे पूर्वांचल में ब्रेन स्ट्रोक, ब्रेन हेमरेज, ब्रेन ट्यूमर, स्पाइन इंजरी, स्लिप डिस्क जैसी बीमारियों के लिए एक वन-स्टॉप एडवांस न्यूरो सेंटर विकसित किया जाए, ताकि मरीजों को इलाज के लिए दिल्ली या लखनऊ जैसे बड़े शहरों की ओर पलायन न करना पड़े।
डॉक्टर शुक्ला के अनुसार समय पर जांच, शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज न करना और सही विशेषज्ञ तक जल्दी पहुंचना ही ब्रेन और स्पाइन की गंभीर बीमारियों से बचाव और सफल उपचार की सबसे बड़ी कुंजी है।
बताते चलें कि डॉ आशुतोष शुक्ला कुछ ही महीनों में न्यूरो के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल करने वाले डॉक्टर बन गए है। मरीजों की बढ़ती भीड़ से आसानी से समझा जा सकता है।
जिला अस्पताल सिद्धार्थनगर में गेंंद जैसा ब्रेन ट्यूमर निकाला गया सफलतापूर्वक, 36 घंटे में मरीज चलने-फिरने लगा