अमृतसर और न्यू जलपाईगुड़ी के बीच नई ‘अमृत भारत’ ट्रेन को मिली मंजूरी, जानें रूट और शेड्यूल

गुरु जी की कलम से
गोरखपुर/बढ़नी: उत्तर प्रदेश और पंजाब-बंगाल के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। रेलवे बोर्ड ने अमृतसर से बढ़नी-गोरखपुर होते हुए न्यू जलपाईगुड़ी तक चलने वाली नई **अमृत भारत एक्सप्रेस** को हरी झंडी दे दी है। रेलवे बोर्ड के निदेशक कोचिंग, संजय आर. नीलम ने इसके संचालन की तैयारियों के लिए आदेश जारी कर दिए हैं।
यह नई ट्रेन सप्ताह में एक दिन चलेगी, जिससे बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश और तराई क्षेत्र के यात्रियों को पंजाब और पश्चिम बंगाल जाने के लिए एक बेहतरीन विकल्प मिलेगा। डुमरियागंज सांसद जगदंबिका पाल के प्रस्ताव पर इस ट्रेन को वाया बढ़नी चलाने का निर्णय लिया गया है।
ट्रेन की समय सारणी (Schedule)**
**1. गाड़ी संख्या 14664: अमृतसर – न्यू जलपाईगुड़ी**
*दिन:** प्रत्येक गुरुवार
*प्रस्थान (अमृतसर):** दोपहर 12:40 बजे
*बढ़नी आगमन:** अगले दिन सुबह 06:50 बजे
*गोरखपुर आगमन:** सुबह 09:55 बजे
*न्यू जलपाईगुड़ी आगमन:** अगले दिन (शुक्रवार) सुबह 04:15 बजे
**2. गाड़ी संख्या 14663: न्यू जलपाईगुड़ी – अमृतसर**
*दिन:** प्रत्येक शनिवार
*प्रस्थान (न्यू जलपाईगुड़ी):** सुबह 08:00 बजे
*गोरखपुर आगमन:** देर रात 01:35 बजे
*बढ़नी आगमन:** देर रात 03:48 बजे
*अमृतसर आगमन:** दूसरे दिन (सोमवार) देर रात 02:20 बजे
कनेक्टिविटी और सुविधा
वर्तमान में इस रूट पर शहीद और आम्रपाली एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों में भारी भीड़ और वेटिंग की समस्या रहती है। नई अमृत भारत ट्रेन के शुरू होने से न केवल यात्रियों को सीट मिलने में आसानी होगी, बल्कि तराई क्षेत्र (बढ़नी/सिद्धार्थनगर) की कनेक्टिविटी भी सीधे तौर पर अमृतसर और बंगाल से बेहतर हो जाएगी।