📅 Published on: May 19, 2026
nizam ansari
सिद्धार्थनगर। ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट (AIOCD) द्वारा 20 मई को आहूत राष्ट्रव्यापी “भारत बंद” को सिद्धार्थनगर में व्यापक समर्थन मिल रहा है। उत्तर प्रदेश उत्तराखंड मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन (UPMSRA) की सिद्धार्थनगर इकाई ने इस आंदोलन को पूर्ण नैतिक समर्थन देते हुए दवा विक्रेता समिति के अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा है।
*क्यों हो रहा है बंद?*
दवा विक्रेता समिति के अध्यक्ष जमील सिद्दीकी ने बताया कि AIOCD के आह्वान पर 20 मई को जिले के सभी मेडिकल स्टोर पूर्णतः बंद रहेंगे। उन्होंने कहा कि अवैध ई-फार्मेसी, ऑनलाइन दवा बिक्री और बड़े कॉरपोरेट घरानों की प्रिडेटरी प्राइसिंग से छोटे मेडिकल स्टोर संचालकों की आजीविका तेजी से प्रभावित हो रही है।
*UPMSRA ने उठाए ये तीन प्रमुख सवाल*
UPMSRA सिद्धार्थनगर इकाई के अध्यक्ष अरुन पाठक द्वारा 16 मई 2026 को जारी पत्र में तीन गंभीर बिंदु उठाए गए हैं:
1. ऑनलाइन दवा बिक्री से केमिस्ट बेरोजगार हो रहे हैं और आम जनता तक नकली व घटिया गुणवत्ता की दवाएं पहुंच रही हैं।
2. नशे की दवाओं की अनियंत्रित ऑनलाइन सप्लाई समाज के लिए गंभीर खतरा बन चुकी है।
3. सरकार एक ओर बिना फार्मासिस्ट के लाइसेंस जारी नहीं करती, वहीं दूसरी ओर ऑनलाइन दवा बिक्री को बढ़ावा देना ड्रग एक्ट का खुला उल्लंघन है।
*एकजुटता की अपील*
UPMSRA ने जनपद के सभी मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव से अपील की है कि वे 20 मई को केमिस्ट भाइयों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हों। संगठन ने स्पष्ट कहा — “केमिस्ट और एमआरO एक ही परिवार के दो अंग हैं। केमिस्टों पर होने वाला कोई भी कुठाराघात हमारा भी नुकसान है।