सिविल कोर्ट सिद्धार्थ बार एसोसिएशन चुनाव: दिव्य प्रकाश शुक्ल अध्यक्ष और अजय कुमार पांडेय महामंत्री निर्वाचित

Kapilvastupost

सिद्धार्थनगर। सिविल सिद्धार्थ बार एसोसिएशन के बहुप्रतीक्षित चुनाव परिणाम बुधवार देर शाम घोषित कर दिए गए। कड़े सुरक्षा प्रबंधों और गहमागहमी के बीच हुई मतगणना में दिव्य प्रकाश शुक्ल को अध्यक्ष तथा अजय कुमार पांडेय को महामंत्री पद पर जीत हासिल हुई। चुनाव परिणाम आते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई और विजई प्रत्याशियों को बधाई देने वालों का तांता लग गया।

प्रमुख पदों के चुनाव परिणाम

  • अध्यक्ष पद: दिव्य प्रकाश शुक्ल को कुल 217 वोट मिले और वे अध्यक्ष चुने गए। उनके प्रतिद्वंदियों में इंदू कुमार सिंह को 161, रविंद्र नाथ पांडेय को 150, राधेश्याम मिश्र को 54, देवानंद श्रीवास्तव को 52 और देवेंद्र नाथ त्रिपाठी को 17 वोट प्राप्त हुए। 7 मत अवैध पाए गए।

  • महामंत्री पद: अजय कुमार पांडेय ने 358 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी सच्चिदानंद झा को 251 और सिद्धनाथ पांडेय को 40 वोट मिले। 9 मत अवैध घोषित किए गए।

  • वरिष्ठ उपाध्यक्ष: देवेंद्र नाथ शुक्ल ने 502 वोट हासिल कर एकतरफा जीत दर्ज की। हरिहर पाठक को केवल 129 वोट मिले, जबकि 26 मत अवैध रहे।

  • उपाध्यक्ष (दो पद): बृजेश प्रताप सिंह (366 वोट) और उमाशंकर पांडेय (330 वोट) विजई घोषित हुए। प्रशांत कुमार मिश्र को 270 मत मिले। 8 मत अवैध पाए गए।

  • कोषाध्यक्ष: श्रीकृष्ण मिश्र 372 वोट पाकर चुनाव जीते, जबकि राजेश कुमार मिश्र को 260 वोट मिले। 24 मत अवैध रहे।

  • कनिष्ठ उपाध्यक्ष: द्विजेंद्र कुमार पांडेय ने 360 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। अनूप मिश्र को 266 वोट मिले और 24 मत अवैध घोषित हुए।

  • संयुक्त मंत्री (प्रशासनिक): रविशंकर तिवारी 381 वोट हासिल कर विजयी रहे, जबकि आशीष कुमार त्रिपाठी को 255 वोट मिले। 19 मत अवैध पाए गए।

संयुक्त मंत्री (पुस्तकालय) पद पर 1 वोट से हार-जीत, दोबारा मतगणना की मांग संयुक्त मंत्री (पुस्तकालय) के पद पर बेहद रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। मात्र 1 वोट के अंतर से मतीउल्लाह (319 वोट) ने जीत हासिल की, जबकि चंद्रकांत दुबे को 318 वोट मिले (17 मत अवैध रहे)। चुनाव परिणाम से असंतुष्ट प्रत्याशी चंद्रकांत दुबे ने प्रवर समिति के अध्यक्ष को पत्र देकर दोबारा वोटों की गिनती की मांग की है। हालांकि, दोबारा मतगणना पर अभी फैसला होना बाकी है।

सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुई मतगणना एसोसिएशन के कुल 792 मतदाताओं में से 659 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था, जबकि 18 मतदाताओं ने टेंडर वोट डाले। मतगणना प्रक्रिया मुख्य चुनाव अधिकारी नागेंद्र नाथ त्रिपाठी और सहायक चुनाव अधिकारियों (संकटा पांडेय, धर्मेंद्र पाल, बृजेश पांडेय, ग्रीष पांडेय, राजेश श्रीवास्तव, लक्ष्मीकांत मिश्र व विकास मिश्र) की देखरेख में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।