सांसद रत्न सम्मान मिलने के बाद पहली बार सिद्धार्थनगर पहुंचे जगदंबिका पाल, कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ किया भव्य स्वागत

Kapilvastupost

सिद्धार्थनगर। प्रतिष्ठित ‘सांसद रत्न पुरस्कार’ से सम्मानित होने के बाद डुमरियागंज के सांसद जगदंबिका पाल का रविवार को पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र आगमन पर कार्यकर्ताओं और आम जनता ने जगह-जगह जोरदार अभिनंदन किया। सीमा प्रवेश से लेकर जिला मुख्यालय तक लोहरौली डिड़ई, सनई और लोहिया कला भवन समेत दर्जनों स्थानों पर फूल-मालाओं और ढोल-नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया गया।

जनपद सीमा पर उमड़ा कार्यकर्ताओं का हुजूम सांसद का काफिला जैसे ही जनपद की सीमा लोहरौली डिड़ई पहुंचा, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य की अध्यक्षता में भारी संख्या में मौजूद पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद डुमरियागंज विधानसभा के डिड़ई चौराहे पर उपेंद्र सिंह के नेतृत्व में भव्य अभिनंदन समारोह आयोजित हुआ।

महापुरुषों को दी श्रद्धांजलि, जगह-जगह हुआ माल्यार्पण

  • तिलौली व बांसी: बांसी के तिलौली चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी के साथ स्वागत किया। इसके बाद बांसी में पूजा पाल के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में सांसद जगदंबिका पाल ने माधव बाबू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

  • ककरही व सनई: ककरही में रिंकू पाल व उनकी टीम ने स्वागत किया। इसके बाद सनई चौराहे पर सदर विधायक श्यामधनी राही और जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य की उपस्थिति में नगर अध्यक्ष सतीश रस्तोगी की अध्यक्षता में अभिनंदन किया गया।

  • शोहरतगढ़: शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने सांसद प्रभारी सूर्य प्रकाश पांडेय, नगर अध्यक्ष सुनील अग्रहरि, रवि अग्रवाल और शिवा तिवारी के नेतृत्व में सांसद का भव्य अभिनंदन किया।

संसदीय क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण स्वागत समारोह के दौरान पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कहा कि जगदंबिका पाल को मिला ‘सांसद रत्न सम्मान’ संपूर्ण डुमरियागंज संसदीय क्षेत्र और सिद्धार्थनगर जिले के लिए अत्यंत गौरव का क्षण है। सांसद के जनहित से जुड़े मुद्दों को संसद में प्रखरता से उठाने के कारण ही उन्हें यह राष्ट्रीय पहचान मिली है।