📅 Published on: September 16, 2026
निजाम अंसारी
सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। डुमरियागंज क्षेत्र के बैदौला स्थित ‘रैनिम तंदूर’ पर अचानक आकाशीय बिजली गिर गई। गाज गिरते ही जोरदार धमाके के साथ दुकान की पक्की दीवार ताश के पत्तों की तरह ढह गई और चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई।
यह पूरी खौफनाक घटना दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि जैसे ही बिजली गिरी, पलक झपकते ही दीवार भरभराकर गिर पड़ी। गनीमत यह रही कि इस दौरान कोई बड़ा हादसा होने से बच गया, लेकिन बिजली कड़कने की तेज आवाज और मलबे के बिखरने से आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई।
अब आकाशीय बिजली गिरने का यह लाइव CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। स्थानीय लोग इस भयानक मंजर को देखकर सहमे हुए हैं।