सिद्धार्थनगर में सपा छात्र सभा का जागरूकता व सदस्यता अभियान: पेपर लीक और बेरोजगारी पर चला हस्ताक्षर अभियान

Kapilvastupost

सिद्धार्थनगर: समाजवादी छात्र सभा की ओर से शनिवार को इटवा स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया महाविद्यालय में ‘छात्र, नौजवान पीडीए जागरूकता एवं सदस्यता अभियान’ का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं के बीच पेपर लीक, बढ़ती बेरोजगारी और छात्र संघ चुनाव की बहाली जैसे अहम मुद्दों को लेकर एक वृहद हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया।

पेपर लीक पर बने ठोस नीति, 2027 में लागू होंगी पुरानी योजनाएं: अजय चौरसिया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे सिद्धार्थनगर प्रभारी एवं समाजवादी छात्र सभा के राष्ट्रीय सचिव अजय चौरसिया ने बार-बार हो रही पेपर लीक की घटनाओं पर गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए सरकार से सख्त कदम उठाने की मांग की। उन्होंने कहा, “2027 में अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर छात्रों और नौजवानों के हित में बंद पड़ी लैपटॉप वितरण व कन्या विद्या धन जैसी योजनाओं को पुनः शुरू किया जाएगा।”

छात्रों से एकजुट होने का आह्वान समाजवादी छात्र सभा के राष्ट्रीय सचिव अभिषेक सिंह ने मौजूद छात्र-छात्राओं को संगठन की विचारधारा से अवगत कराते हुए एकजुट होकर जुड़ने की अपील की। अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने छात्रों के बीच पर्चे वितरित कर वर्तमान सरकार की युवा व छात्र विरोधी नीतियों के खिलाफ चलाए जा रहे आरोपों और सपा के एजेंडे की जानकारी दी।

कार्यक्रम में सैकड़ों छात्र-छात्राएं रहे मौजूद इस दौरान बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में संजय यादव, ऋद्धि जायसवाल, काजल मौर्या, सरिता मौर्या, लक्ष्मी गुप्ता, नेहा कश्यप, प्रतिमा पांडेय, रोशनी मौर्या, श्रेयजल पाठक, रागिनी गोस्वामी, नीतू मौर्या, मीना यादव, श्रेया श्रीवास्तव, ज्योति अग्रहरि, रागिनी यादव, सोनी गुप्ता, अजय कुमार, कमलावती, उर्मिला यादव, कमलेश सोनी, दीपा मौर्य, शीतल वर्मा, प्रवेज अहमद, सीमा समेत कई छात्र-छात्राएं मुख्य रूप से मौजूद रहे।