एसआर इंटरनेशनल स्कूल में ताइक्वांडो खिलाड़ियों को वितरित किए गए बेल्ट
📅 Published on: September 22, 2026
कपिलवस्तु पोस्ट सिद्धार्थनगर।
एसआर इंटरनेशनल स्कूल, मधुकरपुर में जिला ताइक्वांडो संघ के तत्वावधान में ताइक्वांडो बेल्ट प्रमोशन टेस्ट का आयोजन किया गया। इस आयोजन में कुल 22 खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। परीक्षा में सफल रहे खिलाड़ियों को विद्यालय के इंडोर हाल में आयोजित एक विशेष समारोह के दौरान बेल्ट प्रदान कर सम्मानित किया गया।
बेल्ट टेस्ट के दौरान खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो की विभिन्न तकनीकों और उत्कृष्ट कौशल का प्रदर्शन किया।
विभिन्न बेल्ट श्रेणियों में सफल खिलाड़ी
व्हाइट से येलो बेल्ट: प्रियांशी, वैष्णवी श्रीवास्तव, विद्या श्रीवास्तव, फैसल, उत्कर्ष कुमार, अथर्व सिंह, और शानवी सिंह।
येलो से ग्रीन बेल्ट: हिमांशी, दिव्यांशी, आशवी, और खुशी।
ग्रीन से ग्रीन वन बेल्ट: सौम्या शर्मा, कुशाग्र प्रताप चौधरी, फातिमा खान, एलिशबा आबिदी, हानियां आबिदी, और अविका पांडे।
ग्रीन वन से ब्लू बेल्ट: रिया, समृद्धि वर्मा, और क्रीधा पांडे।
ब्लू से ब्लू वन बेल्ट: करिश्मा शर्मा।
ब्लू वन से रेड बेल्ट: तेजस सिंह।


