बढ़नी में अवैध सागवान कटान पर बड़ी कार्रवाई: SSB और वन विभाग की संयुक्त टीम ने 15 बोटा लकड़ी व 3 मशीनें कीं जब्त, 1 गिरफ्तार
📅 Published on: September 25, 2026
Kapilvastupost
बढ़नी (सिद्धार्थनगर): कठेला समय माता थाना क्षेत्र के पचपेड़वा गांव में अवैध रूप से सागवान के पेड़ काटे जाने की सूचना पर 50वीं वाहिनी एसएसबी (SSB) बढ़नी कैंप और वन विभाग इटवा रेंज की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई की है। पुलिस व वन विभाग ने मौके से एक व्यक्ति को रंगे हाथ लकड़ी काटते हुए दबोच लिया। कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में सागवान की लकड़ी और पेड़ काटने के उपकरण बरामद किए गए हैं।
गुप्त सूचना पर SSB और वन विभाग की रेड एसएसबी अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, 23 सितंबर को पचपेड़वा गांव में बिना किसी अनुमति के सागवान के कीमती पेड़ काटे जाने की गोपनीय सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना की पुष्टि होते ही एसएसबी और वन विभाग इटवा रेंज की संयुक्त टीम ने मौके पर छापेमारी की। वहां एक व्यक्ति सागवान के पेड़ काट रहा था और आसपास कई कटे हुए पेड़ पड़े मिले।
दस्तावेज़ नहीं दिखा सका आरोपी छापेमारी के दौरान जब संयुक्त टीम ने लकड़ी कटान से संबंधित वैध कागजात मांगे, तो आरोपी कोई भी लाइसेंस या अनुमति पत्र प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद टीम ने आरोपी को हिरासत में ले लिया और कटान में इस्तेमाल की जा रही सामग्री को जब्त कर लिया।
बरामदगी:
सागवान की लकड़ी: 15 बोटे
पेड़ों की जड़ें: 17 जड़ें
उपकरण: लकड़ी काटने की 3 मशीनें


