ग्राम पंचायत तालकुण्डा में ‘ग्राम चौपाल’ का आयोजन: ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के साथ साइबर फ्रॉड और बाल श्रम पर किया गया जागरूक

निजाम अंसारी 

सिद्धार्थनगर (बढ़नी): विकास खंड बढ़नी के अंतर्गत ग्राम पंचायत तालकुण्डा में 13 नवम्बर 2026 को ‘ग्राम चौपाल – गाँव की समस्या, गाँव में समाधान’ कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस चौपाल का मुख्य उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे ग्रामीणों तक पहुँचाना और उनकी स्थानीय समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण करना रहा।

कार्यक्रम के दौरान पंचायत प्रशासन के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, बैंक कर्मी और सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे, जिन्होंने ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं और सतर्कता के प्रति जागरूक किया।

ईस दौरान सचिव उदय प्रताप गौतम ने कहा ग्राम चौपाल शासन की एक अत्यंत महत्वपूर्ण पहल है, जिससे ग्रामीणों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए ब्लॉक या जिला मुख्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ते। हमारा प्रयास है कि गाँव के प्रत्येक पात्र व्यक्ति को सरकारी योजनाओं का लाभ मिले और शिकायतों का त्वरित निस्तारण हो।

ग्राम पंचायत में हो रहे विकास कार्यों को लेकर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राम शरण ने कहा

गाँव का समग्र विकास और ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। चौपाल के माध्यम से सीधे जनता से जुड़कर उनकी समस्याएं जानने का अवसर मिला है। प्रशासन के सहयोग से ग्राम पंचायत तालकुण्डा को आदर्श पंचायत बनाने के लिए हम निरंतर प्रयासरत हैं।”

बैंक सहायक अम्बुज श्रीवास्तव ने दी बैंक योजनाओं की जानकारी

वर्तमान समय में साइबर फ्रॉड के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, जिससे बचने के लिए सतर्कता ही सबसे बड़ा बचाव है। कोई भी व्यक्ति फोन कॉल या अनजान लिंक के माध्यम से अपना बैंक खाता विवरण, ओटीपी (OTP) या पिन किसी के साथ साझा न करे। किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि होने पर तुरंत बैंक या साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर सूचना दें।

मानव सेवा संस्थान के वालंटियर विजय यादव ने बाल श्रम के प्रति किया जागरूक

बच्चों का उज्ज्वल भविष्य शिक्षा से ही संभव है, इसलिए बाल श्रम जैसी कुप्रथा को समाप्त करना हम सभी की जिम्मेदारी है। श्रम विभाग द्वारा गरीब और श्रमिक परिवारों के बच्चों की शिक्षा व कल्याण के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं चलाई जा रही हैं। अभिभावक इन योजनाओं का लाभ उठाकर बच्चों को स्कूल भेजें, न कि मजदूरी के लिए।

कार्यक्रम में ग्राम प्रशासक गीता देवी, सचिव उदय प्रताप गौतम,  के दिशा-निर्देशों के क्रम में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने चौपाल में भाग लेकर विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।