📅 Published on: November 13, 2026
निजाम अंसारी
सिद्धार्थनगर जिले के डुमरियागंज थाना क्षेत्र में बीती रात रफ्तार का एक भीषण कहर देखने को मिला। मंदिर चौराहे के पास देर रात करीब 3 बजे एक अनियंत्रित ब्रेजा कार ने सड़क किनारे खड़ी पिकअप और वैगनआर कार को जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
पांच युवक थे सवार, दो घायल
प्रत्यक्षदर्शियों और शुरुआती जानकारी के अनुसार, दुर्घटना के वक्त ब्रेजा कार में कुल पांच युवक सवार थे। इस जोरदार भिड़ंत में कार में सवार दो युवकों के घायल होने की सूचना है। हादसे की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि उसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर इकट्ठा हो गए और राहत बचाव कार्य में जुट गए।
बिस्कोहर के रहने वाले हैं सभी युवक
मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार सभी युवक पड़ोसी थाना क्षेत्र त्रिलोकपुर के अंतर्गत आने वाले बिस्कोहर इलाके के रहने वाले बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची। फिलहाल, घायलों की स्थिति और इस दुर्घटना से जुड़ी विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।