6 दिसंबर की लखनऊ रैली को ऐतिहासिक बनाएगी बसपा, सिद्धार्थनगर से हजारों कार्यकर्ता होंगे शामिल: शमीम अहमद

कपिलवस्तु पोस्ट

सिद्धार्थनगर। बहुजन समाज पार्टी की ओर से भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के 70वें परिनिर्वाण दिवस पर 6 दिसंबर को लखनऊ में रैली आयोजित की जा रही है। इस रैली को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी चल रही है। जनपद सिद्धार्थनगर से हजारों की संख्या में बसपा कार्यकर्ता और समर्थक इसमें शामिल होंगे।

### शोहरतगढ़ के गांवों में जनसंपर्क

यह बात बसपा मुस्लिम भाईचारा के जिला संयोजक शमीम अहमद ने शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के भैंसहवा, बभनी सहित कई गांवों में जनसंपर्क के दौरान कही।

### 5 दिसंबर को बसों से रवाना होंगे कार्यकर्ता

शमीम अहमद ने कहा कि शोहरतगढ़ समेत जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों से हजारों कार्यकर्ता और समर्थक आरक्षित बसों से 5 दिसंबर को ही लखनऊ पहुंचेंगे। वे गोमतीनगर स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर सामाजिक परिवर्तन स्थल जाएंगे। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव से पहले होने वाली यह रैली ऐतिहासिक साबित होगी।

### मायावती होंगी मुख्य अतिथि

उन्होंने बताया कि रैली में बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री बहन मायावती मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं और समर्थकों से बड़ी संख्या में लखनऊ पहुंचकर रैली को सफल बनाने की अपील की।

### ये लोग रहे मौजूद

जनसंपर्क के दौरान पूर्व मंडल प्रभारी मुनीराम राजभर, मुस्लिम भाईचारा के जिला संयोजक रामपाल गौतम, अनीस अहमद, जुल्फेकार, अजीजुद्दीन, मोहम्मद मुस्तफा, कमाल अहमद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।