📅 Published on: November 29, 2026
सिद्धार्थनगर: जमीन विवाद में दबंगों ने घर में घुसकर विधवा पर चाकू से किया हमला, गांव में तनाव
इटवा में जमीन के लिए खूनी खेल, पिस्टल-हॉकी लेकर पहुंचे हमलावर, धरने पर बैठे ग्रामीण
Kapilvastu Post
सिद्धार्थनगर। इटवा थाना क्षेत्र के धोबहा मुस्तहकम गांव में जमीन विवाद को लेकर खूनी संघर्ष का मामला सामने आया है। आरोप है कि दबंगों ने घर में घुसकर सावित्री देवी पत्नी स्वर्गीय सतीराम पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।
### गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर
घायल सावित्री देवी की हालत नाजुक बताई जा रही है। उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज सिद्धार्थनगर रेफर किया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।
### गाड़ी से पहुंचे थे हमलावर, पिस्टल होने का आरोप
पीड़ित पक्ष का आरोप है कि हमलावर गाड़ी से गांव पहुंचे थे। उनके पास लाठी-डंडे, हॉकी और पिस्टल भी थी। आरोप है कि उन्होंने घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया।
### गांव में तनाव, पुलिस के खिलाफ नारेबाजी
घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। आक्रोशित ग्रामीण पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। ग्रामीण आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हैं और पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठा रहे हैं।
फिलहाल घटना को लेकर पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।
*(पुलिस का पक्ष मिलने पर खबर अपडेट की जाएगी।)*