बढ़नी में पूर्वा डायग्नोस्टिक एंड पैथोलॉजी सेंटर का शुभारंभ, युवा नेता सिद्धार्थ चौधरी ने दी शुभकामनाएँ

Kapilvastupost

**सिद्धार्थनगर/बढ़नी।** नगर पंचायत बढ़नी में रविवार को पूर्वा डायग्नोस्टिक एंड पैथोलॉजी सेंटर का उद्घाटन युवा नेता सिद्धार्थ चौधरी ने रिबन काटकर किया। मुख्य अतिथि युवा नेता सिद्धार्थ चौधरी ने केंद्र संचालकों को शुभकामनाएँ दीं।

समारोह में विभाग प्रचारक राजीव नयन और जिला प्रचारक अवनीश उपस्थिति के साथ मौजूद रहे। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी उद्घाटन के दौरान मौजूद रहे।

**क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की पहल**

उद्घाटन के अवसर पर सिद्धार्थ चौधरी ने कहा, “क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में यह एक सराहनीय पहल है। मुझे आशा है कि इस केंद्र के माध्यम से स्थानीय नागरिकों को बेहतर जाँच एवं स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएँ उपलब्ध होंगी।”

**केंद्र पर कौन-सी सुविधाएँ उपलब्ध**

पूर्वा डायग्नोस्टिक एंड पैथोलॉजी सेंटर में निम्न सुविधाएँ उपलब्ध होंगी:
– अल्ट्रासाउंड (4D कलर डॉपलर)
– ई.सी.जी. (E.C.G.)
– पैथोलॉजी जाँच
– 24 घंटे इमरजेंसी सेवा