सिद्धार्थ नगर – पी आर डी जवानों का छलका दर्द ड्यूटी लगाने के नाम पर धन उगाही
📅 Published on: June 23, 2022
निज़ाम अंसारी
सिद्धार्थनगर जिले के पीआरडी जवानों की ड्यूटी लगाने के नाम पर पैसा मांगने का ऑडियो वायरल हो रहा है । पैसा मांगने वाले विभागीय बाबू की लिखित शिकायत जिले के पीआरडी जवानों ने जिलाधिकारी से की है। जिलाधिकारी ने शिकायती पत्र को संज्ञान में लेते हुए मुख्य विकास अधिकारी को जांच के आदेश दिए हैं।
पीआरडी जवानों की ड्यूटी लगाने के नाम पर रुपए की मांग करने वाला ये वायरल ऑडियो बासुदेव नाम के ब्लॉक् कमांडर जोगिया का बताया जा रहा है। अपने लिखित शिकायत में पीआरडी जवानों ने नर्मदा बड़े बाबू पर भी आरोप लगाते हुए कहा है कि आए दिन नर्मदा बाबू पीआरडी जवानों को परेशान करते रहते हैं और पैसे ना देने की दशा में उन्हें दूसरे ब्लॉक में ड्यूटी लगाने या अनुशासनहीनता की कार्रवाई करने की धमकी देते रहते हैं ।
पीआरडी जवानों ने डीएम से इसकी लिखित शिकायत करते हुए उक्त बाबू के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं इस मामले में जिलाधिकारी ने बताया कि लिखित शिकायत पीआरडी जवानों द्वारा प्राप्त हुई है जिसकी जांच सी डी ओ से कराई जा रही है जो भी दोषी मिलेगा उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।


