वर्षों से चल रहे भूमि विवाद का एसडीएम ने किया निस्तारण दोनो पक्ष हुवे खुश
📅 Published on: June 26, 2022
निज़ाम अंसारी
शोहरतगढ़ एक हेक्टेयर भूमि विवाद को लेकर पिछले दस साल से चल रहे मामले का मौके पर जाकर एसडीएम ने निस्तारण किया।ग्राम पंचायत खेतवल मिश्र में एक हेक्टेयर भूमि का विवाद रजई बनाम शौकत अली के बीच एसडीएम न्यायालय में चल रहा था।
शनिवार को उपज़िलाधिकारी उत्कर्ष श्रीवास्तव ने लेखपाल आशीष व पुलिस बल के साथ खेतवल मिश्र पहुंच नक्शा व रकवा देख गहनता से निरीक्षण करने के बाद मामले का निस्तारण कर दिया। एसडीएम उत्कर्ष श्रीवास्तव ने बताया कि उक्त भूमि का विवाद पिछले दस वर्ष से दो पक्षों के बीच न्यायालय में चल रहा था।जिसका मौके पर निस्तारण कर दिया गया। दोनों पक्ष सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किया।


