छात्राओं को दिया गया आत्मरक्षा के गुण
📅 Published on: July 2, 2022
kapilavastu reporter
सिद्धार्थनगर। मोहाना चौराहा स्थित जीनियस इंटरनेशनल इंग्लिश स्कूल में शनिवार को छात्राओं को मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण में स्कूल के लगभग 200 छात्राओं ने भाग लिया। आलम मार्शल आर्ट से आये दो प्रशिक्षक शिवांगी और नीलम ने स्कूल के छात्राओं आत्मरक्षा के गुण देते हुए बताया कि अपनी सुरक्षा उनके पास उपलब्ध सेफ्टी पिन व पेंसिल के द्वारा कैसे किया जाय।स्कूल के निदेशक अतीक खान ने छात्राओं का मनोबल बढ़ाया और बताया कि शिक्षा के साथ साथ सुरक्षा भी उतनी ही जरूरी है जितना जरूरी शरीर के लिए नहाना और खाना। इस दौरान आत्मरक्षा की गुण सीखने वाली छात्राओं में आलिया, सना, कहेफ, अरीबा, फातिमा, आएशा, हाजरा, रुकैया, नादरा, आफिया, ज़ीनत आदि छात्राओं ने आत्मरक्षा का प्रशिक्षण लिया। आलम मार्शल आर्ट के संचालक आलम कराटे कोच आलम ने बताया कि हमारा उद्देश्य है कि हमारे क्षेत्र के बच्चियों को आत्मरक्षा के गुण से परिपूर्ण कर दिया जाय, जिससे हमारे क्षेत्र की महिलाएं स्वंय की सुरक्षा कर सके।


