राजीव बने उद्योग व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष
📅 Published on: August 4, 2022
kapilvastupost reporter
सिद्धार्थनगर। बर्डपुर कस्बा निवासी राजीव वर्मा को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल का जिला अध्यक्ष व मुख्यालय निवासी अनिल मित्तल जो महामंत्री तथा बर्डपुर का नगर अध्यक्ष विरेन्द्र जायसवाल को सर्वसम्मत से घोषित किया गया है ।
उक्त घोषणा उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल के प्रदेश संयुक्त महामंत्री कन्हैया लाल अग्रवाल द्वारा बर्डपुर कस्बे में आयोजित व्यापार मंडल के गठन के लिए बैठक में की गई। बैठक में मुख्य रूप से पूर्व ब्लाक प्रमुख संजीव जायसवाल, आशीष जायसवाल, जगदम्बा जायसवाल, गौरव जायसवाल, सर्वेश कुमार वर्मा, सूरज त्रिपाठी, विनोद गुप्ता, सतीश चंद्र रावत आदि लोग मौजूद रहे।


