हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए भाजयुमो ने बनाई रणनीति

kapilvastupost reporter

सिद्धार्थनगर। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर भाजपा युवा मोर्चा के आगामी कार्ययोजना के निमित्त आवश्यक बैठक गुरुवार को आहूत की गई।
बैठक के मुख्य अतिथि गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री युवा मोर्चा/साऊघाट के ब्लाक प्रमुख अभिषेक कुमार रहे।
बैठक की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष विकास पाण्डेय एवं संचालन जिला महामंत्री प्रिंस गुप्ता ने किया।
बैठक में आगामी हर घर तिरंगा अभियान, बाइक रैली एवं रक्तदान अभियान के विषय में आवश्यक परिचर्चा कर पदाधिकारी गणों को कार्यक्रम सफल बनाने का आह्वान किया गया।

बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिला उपाध्यक्ष विकास पाण्डेय द्वारा मुख्य अतिथि का अंग वस्त्र एवं पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया एवं स्वागत भाषण किया। बैठक के मुख्य अतिथि ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ओजस्वी मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी द्वारा हर घर तिरंगा अभियान का आयोजन वृहद स्तर पर किया जा रहा है|

जिसमें युवा मोर्चा की संरचना तय की गई है कि आगामी 09 से 11 अगस्त तक प्रमुख चौराहों पर बाइक यात्रा कर प्रत्येक प्रतिष्ठानों में तिरंगा वितरित एवं 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान से जुड़कर इस को सफल बनाना है एवं आगामी रक्तदान शिविर में अधिक से अधिक लोग रक्तदान कर इसे सफल बनाएं ऐसी प्रत्येक कार्यकर्ता से अपेक्षा है। बैठक का आभार ज्ञापन जिला उपाध्यक्ष नीलेश चौधरी ने किया।

उक्त बैठक में जिला उपाध्यक्ष राहुल गुप्ता, जिला मंत्री विनय त्रिपाठी, अनिल सोनी, कार्यालय प्रभारी अरविंद त्रिपाठी, जिला मीडिया प्रभारी मिथलेश अग्रहरि, सह मीडिया प्रभारी सुनील पांडेय, कार्यसमिति सदस्य चंदन पांडेय, मंडल अध्यक्ष हेमंत सिंह सोनू, राहुल मिश्रा, श्यामू गुप्ता, दीपचंद साहनी, राजन सिंह, धीरज जायसवाल, मनीष साहनी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

error: Content is protected !!
Open chat
Join Kapil Vastu Post