एसएसबी ने ग्रामीणों में वितरित किया तिरंगा
📅 Published on: August 9, 2022
kapilvastupost reporter
सिद्धार्थनगर। आजादी का अमृत महोत्सव मनाये जाने के क्रम में मंगलवार को सशस्त्र सीमा बल 43वी वाहिनी की सीमा चौकी अलीगढ़वा के जवानों ने हर घर तिरंगा फहराए जाने के क्रम में ग्रामीणों में तिरंगा झण्डा वितरित किया तथा लोगो से अपने अपने घरों पर तिरंगा लगाने के लिए अपील किया। एसएसबी के जवानों ने ग्रामीणों को तिरंगा देने के दौरान लोगो से अपने अपने घरों पर झण्डा लगाये जाने का अपील किया। इस दौरान निरीक्षक गिरधारी लाल ने कहा कि हमारा देश आज़ादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है, सभी अपने देश के सम्मान में शहीदों की याद में तिरंगे को सम्मान के साथ अपने अपने घरों पर, प्रतिष्ठानों पर जरूर लगाएं। इस दौरान झण्डा वितरण में निरीक्षक के अलावा उपनिरीक्षक कुलबीर शूर, देवांशु, अखिलेश तिवारी, महिला आरक्षी सोनी, परमार जिग्ना आदि शामिल रहे।


