नपं उसका के आगामी चुनाव को लेकर हुई बसपा की समीक्षा बैठक सियासी सरगर्मी बढ़ने के आसार
📅 Published on: August 21, 2022
देवेन्द्र श्रीवास्तव
उसका बाजार। कस्बा अंतर्गत स्थित युवा बसपा नेता रवींद्र कुमार गुप्ता उर्फ पिंटू के आवास पर आगामी नगर पंचायत चुनाव को लेकर बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर द्वारा पार्टी पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई।
इस अवसर पर उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं से बातचीत करते हुये प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी समाज के सभी वर्गों के उत्थान एवं कल्याण के लिए सदैव तत्पर रहती है।
पार्टी की मुखिया बहन मायावती ने आपने मुख्यमंत्री के कार्यकाल में ऐतिहासिक कार्य किया है। आने वाले कुछ माह में प्रदेश में निकाय चुनाव होने वाला है। पूरे प्रदेश में पार्टी द्वारा समीक्षा बैठक आहूत की जा रही है। उपयुक्त प्रत्याशी को पार्टी चुनाव लड़ने का मौका देगी। इस अवसर चुन्नीलाल, घनश्याम गौतम, संतोष भारती, मुकेश भारती, सुरेश गौतम, शाहिद अहमद, शब्बीर, अफसर अली खान, राकेश त्रिपाठी, स्कंद अग्रहरी, विभूति अग्रहरि, फूलचंद साहनी, धीरज शर्मा, विपिन भारती, हेमराज गौतम, उदयभान, बृजभान, सुभान, रहमुद्दीन, अब्दुल सलाम, रामगति, बंशीधर, श्रीपूजन प्रजापति, बाबूलाल, लालचंद, राधेश्याम भारती, रामचंद्र, करीम आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
फोटो :- उसका कस्बा में बसपा की समीक्षा बैठक।






