विहिम के ब्लाक अध्यक्ष बने अमन एव महामंत्री बने अनिल
📅 Published on: August 21, 2022
बर्डपुर ब्लाक कार्यकारणी का किया गया गठन
kapilvastupost reporter
बर्डपुर, सिद्धार्थनगर। विश्व हिन्दू महासंघ की संगठन को विस्तार करने के लिए ब्लाक स्तरीय संगठन खड़ा करने को लेकर जिला इकाई द्वारा रविवार को बर्डपुर ब्लाक की मासिक बैठक के दौरान सर्वसम्मति से बर्डपुर ब्लाक पदाधिकारियों को मनोनीत किया गया।
सिविल सिद्धार्थ बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एव विश्व हिंदू महासंघ के जिला अध्यक्ष अधिवक्ता अखण्ड प्रताप सिंह की अध्यक्षता में बर्डपुर ब्लाक क्षेत्र की मासिक बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें सर्वसम्मति से बर्डपुर ब्लाक कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमे ब्लाक अध्यक्ष अमन जायसवाल, महामंत्री अनिल उमर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपक वर्मा, उपाध्यक्ष आकाश शुक्ला एवं सुरेन्द्र गौंड़, संगठन मंत्री राजेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष सजंय जायसवाल, मीडिया प्रभारी पुनीत जायसवाल, एव सदस्य विनोद कुमार को बनाया गया है। तथा कपिलवस्तु नगर पंचायत की कार्यकारिणी में राजन मोदनवाल को नगर अध्यक्ष एव विनय वर्मा को महामंत्री मनोनीत किया गया है। इसी क्रम में ककरहवा बाजार की कार्यकारिणी में नगर अध्यक्ष सर्वेश वर्मा, नगर उपाध्यक्ष गिरजेश वर्मा, महामंत्री सुनील मिश्रा को सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया है। इसी क्रम में शोहरत गढ़ की जिम्मेदारी राकेश मिश्रा को सौंपी गई है। बैठक में मुख्य रूप से अधिवक्ता प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष इंदू कुमार सिंह, सुनील त्रिपाठी, अनिल विश्वकर्मा, जितेंद बहादुर सिंह, सुरेंद्र पाण्डेय, जैनेन्द्र मिश्रा, देवेश श्रीवास्तव, ललितेश मिश्रा, जिला पंचायत सदस्य सबलू साहनी, कौशल अग्रहरि, पंकज यादव, विमल पटेल, रूपक चौरसिया, राकेश जायसवाल, जितेंद गुप्ता, वेद प्रकाश शुक्ला, दुर्गेश यादव, राजकुमार यादव, विशाल वर्मा, अर्जुन, अजय शर्मा, प्रदीप कुमार शर्मा, विनोद, मनोज, दुर्गेश, अवधेश, डब्लू, अमित, विजय यादव आदि शामिल रहे। बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अधिवक्ता अखण्ड प्रताप सिंह ने कहा कि हिन्दू हितों की रक्षा के लिए, हिन्दुओ के सम्मान के लिए विश्व हिंदू महासंघ का गठन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आगामी 13 सितम्बर को प्रदेश अध्यक्ष का आगमन जिले में होने जा रहा है। जिसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई है।


