लोहिया कला भवन में पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की प्रथम पुण्यतिथि पर हुई श्रद्धांजलि सभा

स्वर्गीय कल्याण सिंह सर्वमान्य नेता थे – विधायक विनय वर्मा

देवेन्द्र श्रीवास्तव

सिद्धार्थनगर। जिला मुख्यालय स्थित लोहिया कला भवन में रविवार को उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान के पूर्व राज्यपाल स्व. कल्याण सिंह की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा उसका के पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि दयाराम लोधी द्वारा आयोजित की गई। उपस्थित लोगों ने स्व. कल्याण सिंह एवं वीरांगना अवन्ति बाई लोधी के चित्र पर माल्यार्पण किया।
लोहिया कला भवन में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुये डुमरियागंज के पूर्व विधायक एवं हिन्दू युवा वाहिनी के प्रदेश प्रभारी राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि माननीय कल्याण सिंह ऐतिहासिक महापुरुष है। उन्होंने देश और समाज के लिये सराहनीय कार्य किया। राममंदिर के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री पद से त्यागपत्र दे दिया। राष्टवादी लोगो को संगठित रहने की जरूरत है जिससे देश विरोधी ताकते सिर न उठा सके। प्रदेश के यशश्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुत्रवत कर्त्तव्य का निर्वहन स्व. कल्याण सिंह की बीमारी और निधन के बाद किया। सभा मे मौजूद सदर विधायक श्यामधनी राही से जिला मुख्यालय के किसी मुख्य स्थान पर स्व. कल्याण सिंह के प्रतिमा को लगवाने के लिए कहा। शोहरतगढ़ के विधायक विनय कुमार वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि स्व. कल्याण सिंह लोधी समाज से थे लेकिन वह सभी समाज के सर्वमान्य नेता रहे। श्रधांजलि सभा मे आये सभी लोगो को प्रणाम करते हुये कहा कि देश और विदेशों में आज भारत की जो साख बढ़ रही है उसके मूल में बाबू जी कल्याण सिंह भी है। ऐसे महान व्यक्ति के श्रद्धांजलि सभा मे आने का अवसर मिलना परम सौभाग्य की बात है। सदर विधायक श्यामधनी राही ने कहा कि आप लोगो ने दूसरी बार विधायक के रूप में हमे चुना इसके किये सबका अभिनंदन करता हूँ। स्व. कल्याण सिंह के साथ बीते दिनों की याद को ताजा करते हुये उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। और जिला मुख्यालय पर उनकी प्रतिमा स्थापित करने के वचन दोहराया। सभा आयोजक पूर्व ब्लॉक प्रमुख दयाराम लोधी ने आये हुये अतिथियों एवं गणमान्य लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुये बाबू जी कल्याण सिंह को श्रद्धा सुमन अर्पित किया। सभा को भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र मणि त्रिपाठी सहित विपिन सिंह, राजाराम लोधी, लवकुश ओझा, प्रेम नारायन दुबे, दिवाकर दुबे, फतेह बहादुर सिंह, मकसूदन अग्रहरि आदि लोग शामिल रहे।
फोटो :- लोहिया कला भवन में आयोजित श्रद्धांजलि सभा।

error: Content is protected !!
Open chat
Join Kapil Vastu Post